Dhanbad: श्रद्धा भक्ति के साथ के साथ मनाई जाएगी गणेश पूजा
गणेश चतुर्थी का त्योहार शहर भर में धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई हैं। लोग पूजा को लेकर एक या दो सप्ताह पहले से ही गणपति को घर लाने की तैयारी शुरु कर दी थी। गणपति को अपने घर में स्थापित करने की तैयारी कर ली हैं।

जासं, धनबादः गणेश चतुर्थी का त्योहार शहर भर में धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई हैं। लोग पूजा को लेकर एक या दो सप्ताह पहले से ही गणपति को घर लाने की तैयारी शुरु कर दी थी। हर कोई अपनी पसंद और आकार के गणपति को अपने घर में स्थापित करने की तैयारी कर ली हैं। शहर में शुक्रवार काे गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा हैं। श्रद्धालुओं ने अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की तैयारी कर रखी हैं। अलग-अलग मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा करने पहुंच रहे हैं। शहर के कई जगहों पर जैसे हीरापुर तेलीपाड़ा, धैया, धनसार, मनईटांड़, बरमसिया आदि जगहों पर पंडाल स्थापित किए गए हैं। पंडालों में गणपति बप्पा माैर्या... मंगल मूर्ति माैर्या... से गूंजने लगा है।
21 किलो लड्डू का लगाया जाएगा भोग
मनईटांड़ बैंक कालोनी स्थित गणेश पूजा समिति की ओर से पंडाल का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह को ही खोल दिया गया। विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने के लिए तैयारी की जा रही हैं। जिसमें 21 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पूजा पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के साथ विशेष रूप से सात सज्जा किया गया है। पंडाल के अंदर आर्टिफिशियल फूलों की आकर्षक कारीगरी की गई है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। गणेश पूजा आयोजन को लेकर रवि सोनी के बताया कि पूजा संपन्न पंडित प्रवीण मिश्रा के द्वारा किया जाएगा। प्रतिमा स्थापित कर पूजा आराधना प्रारंभ की जाएगी। संध्या को आरती के बाद प्रसाद वितरण किए जाएंगे। 11 सितंबर को झांकियों द्वारा मनमोहक भक्ति कार्यक्रम व 12 सितंबर को भगवान गणेश की कथा प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतिम दिन 13 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन किए जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।